एक्ट्रेस हिना खान इंडस्ट्री में अपने अनोखे स्टाइल और फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस का अटेंशन ले ही लेता है। हिना जो भी पहनती हैं उसमें उनका कॉन्फिडेंस साफ झलकता है।
26 Jan, 2020 01:14 PMमुंबई: एक्ट्रेस हिना खान इंडस्ट्री में अपने अनोखे स्टाइल और फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस का अटेंशन ले ही लेता है। हिना जो भी पहनती हैं उसमें उनका कॉन्फिडेंस साफ झलकता है।
इंडियन विअर से लेकर वेस्टर्न तक वह हर लुक में कहर ढाती हैं। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। सामने आईं इन तस्वीरों में हिना व्हाइट कलर की शिफाॅन साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
हिना ने अपनी साड़ी के साथ व्हाइट कलर के स्ट्रैपलेस ब्लाउज को टीमअप किया है।
हिना ने अपने लुक को मैसी बन, न्यूड मेकअप और मिनिमल ज्वेलिरी से पूरा किया है। हिना कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने में पोज दे रही हैं।
साड़ी में हिना का दिलकश अंदाज देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। हिना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैक्ड के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।
फिल्म की कहानी एक सिरफिरे आशिक के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा हिना 'द लास्ट विश' और इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएंगी। 'द लास्ट विश' में वह एक शादीशुदा महिला और कंट्री ऑफ ब्लाइंड में दिव्यांग लड़की की भूमिका में हैं।