टीवी सीरियल ''रिश्ता क्या कहलाता है'' में अक्षरा के नाम से हिना खान काफी फेमस हुई। इस सीरियल में उन्होंने एक संस्कारी बहू का किरदार निभाया था। इस सीरियल के बाद हिना रियालिटी ''शो बिग बॉस 11'' में नजर आईं थी।
06 Mar, 2020 09:01 AMमुंबई: टीवी सीरियल 'रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के नाम से हिना खान काफी फेमस हुई। इस सीरियल में उन्होंने एक संस्कारी बहू का किरदार निभाया था। इस सीरियल के बाद हिना रियालिटी 'शो बिग बॉस 11' में नजर आईं थी।
इस शो के बाद हिना की ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव आया। हिना को अक्सर पार्टी या कैज़ुअल आउटिंग में स्पॉट किया जाता है। एक्ट्रेस का लुक सामने आते ही धड़ले से वायरल हो जाता है।
हाल ही में एक बार फिर हिना की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में हिना येलो कलर की वन पीस ड्रेस में गाॅर्जियस दिख रही हैं।
इसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक,हूप्स और शाॅर्ट हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हिना ने मीडिया पर नजर पड़ते ही स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। हिना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं,जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हिना की फिल्म हैक्ड 7 फरवरी को रिलीज हुई है। इसके अलावा हिना जल्द ही 'द लास्ट विश' में दिखेंगी।
इस फिल्म में वह एक शादीशुदा महिला के रोल में हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में नजर आएंगी। वहीं खबर हैं कि हिना एक्टर कुशाल टंडन के साथ ज़ी 5 की हाॅरर फिल्म में दिखेंगी।