''बिग बाॅस 11'' की कंटेस्टेंट और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। एक्टिंग के अलावा हिना अपने स्टाइल की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं।
15 Apr, 2020 02:42 PMमुंबई:'बिग बाॅस 11' की कंटेस्टेंट और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। एक्टिंग के अलावा हिना अपने स्टाइल की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं।
लाॅकडाउन के चलते हिना सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में हिना व्हाइट कलर के बाथराॅब में दिख रही हैं। नो मेकअप लुक में भी वह खूबसूरत नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो हिना ने बालों को खुला रखा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हिना की फिल्म 'हैक्ड' फरवरी मेंरिलीज हुई है। इसके अलावा हिना जल्द ही 'द लास्ट विश' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह एक शादीशुदा महिला के रोल में हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में नजर आएंगी। वहीं खबर हैं कि हिना एक्टर कुशाल टंडन के साथ ज़ी 5 की हाॅरर फिल्म में दिखेंगी।