टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं हिना एक बार अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हिना रविवार को मुंबई में हुए ''बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक'' 2019 में ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। इस फैशन शो में हिना ने बेस्ट फ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ रैंप वॉक किया।
25 Mar, 2019 10:48 AMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं हिना एक बार अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हिना रविवार को मुंबई में हुए 'बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक' 2019 में ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। इस फैशन शो में हिना ने बेस्ट फ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ रैंप वॉक किया।
तस्वीरों में हिना पीच कलर के ऑफ शाॅल्डर लहंगे में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। हिना ने बेहद ही दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रहीं थीं। वहीं प्रियांक पीच कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों ने डिजाइनर सोनाली जैन के लिए रैंप वॉक किया।
बता दें कि हिना और प्रियांक रियालिटी शो 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे और शो के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई। हालांकि शो के दौरान दोनों कई बार लड़ते भी नजर आए लेकिन शो खत्म होने के बाद से दोनों की दोस्ती बरकरार है।
दोनों सोशल साइट पर मस्ती करते हुए की तस्वीरें शेयर करते हैं। बिग बॉस के बाद दोनों किचन चैंपियन में भी नजर आए थे। यहां प्रियांक अपनी मां के साथ शो में पहुंचे थे तो वहीं हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आईं थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना इन दिनों एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कमोलिका का किरदार निभा रही हैं। फैंस उनके इस नेगटिव रोल को काफी पसंद कर रहे हैं।