main page

'घर आना और राशन ले जाना' हिना के ये शब्द सुन खिला गरीब परिवार का चेहरा, पैसे देते हुए बोलीं-'बस मेरे पापा के लिए दुआ करना'

Updated 07 July, 2021 12:19:04 PM

एक्ट्रेस हिना खान को हाल ही में एक कैफे के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान हिना व्हाइट कलर के गरारा और येलो चिकनकरी कुर्ती में बला की खूबसूरत नजर आईं। हिना ने अपने लुक को ईयररिंग्स और स्ट्रेट बालों से पूरा किया। हिना के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लुक्स के अलावा हिना किसी ओर बात को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, इस दौरान महिला ने हिना से मदद मांगी तो उन्होंने तुरंत उसे कुछ पैसे देकर मदद की।

मुंबई  एक्ट्रेस हिना खान को हाल ही में एक कैफे के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान हिना व्हाइट कलर के गरारा और येलो चिकनकरी कुर्ती में बला की खूबसूरत नजर आईं। हिना ने अपने लुक को ईयररिंग्स और स्ट्रेट बालों से पूरा किया। हिना के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

लुक्स के अलावा हिना किसी ओर बात को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, इस दौरान महिला ने हिना से मदद मांगी तो उन्होंने  तुरंत उसे कुछ पैसे देकर मदद की। इतना ही नहीं महिला से अपने मैनेजर से अपने घर का पता लेने और उनसे आकर मिलने को कहा।

Bollywood Tadka

वहीं जब महिला हिना के पैर छूने के लिए झुक गई  तो एक्ट्रेस ने उन्हें रोक दिया और जाते समय महिला से अपने पिता की आत्मा के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। 

 

बता दें कि हिना के पिता ने 20 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहा था। हिना के पिता का निधन कार्डिक अरेस्ट के चलते हुए था। पिता ने निधन से हिना बुरी तरह टूट गईं थी।  
 

Content Writer: Smita Sharma

Hina KhanhelpBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...