क्ट्रेस हिना खान अपने लुक्स से लोगों के दिलों पर छुरियां चलाती है। हिना बोल्ड लुक्स ही नहीं बल्कि ट्रेडिशन लुक में भी कमाल की लगती हैं। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। लुक की बात करें तो हिना ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप, काजल, न्यूड लिपस्टिक और बन हिना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
16 May, 2021 02:44 PMमुंबई: एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक्स से लोगों के दिलों पर छुरियां चलाती है। हिना बोल्ड लुक्स ही नहीं बल्कि ट्रेडिशन लुक में भी कमाल की लगती हैं। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। लुक की बात करें तो हिना ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप, काजल, न्यूड लिपस्टिक और बन हिना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
हिना ने अपने लुक को हैवी ज्वैलिरी और रिंग्स से कंप्लीट किया है। इस फोटोशूट में किसी तस्वीर में हिना के चेहरे पर मुस्कुराहट है तो किसी में उदासी साफ नजर आ रही है।
आंखों और चेहरे से हिना खान का गम साफ झलक रहा है है। पिता के निधन के बाद हिना का ये पहला फोटोशूट है। हिना की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि हिना खान के पापा का 20 अप्रैल को निधन हो गया था। उस वक्त हिना कश्मीर में अपने एक प्रॉजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थीं। पापा के निधन की खबर सुनते ही हिना तुरंत वापस लौट आई थीं। वह पापा के बहुत करीब थीं और उनके साथ अकसर फनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।
काम की बात करें तो हिना खान का साॅन्ग Patthar Wargi हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें उनके साथ तन्मय सिंह हैं।