''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है।
03 Mar, 2021 05:59 PMमुंबई. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है।
वीडियो में एक्ट्रेस क्रॉप टॉप और ब्लैक लैदर पैंट में नजर आ रही है। जिसे एक्ट्रेस ने ब्लैक लैदर जैकेट से टीम-अप किया हुआ है। एक्ट्रेस पंजाबी सॉन्ग 'ब्राउन मुंडे' पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही है। हिना इस गाने पर खूब ठुमके लगा रही है। एक्ट्रेस के हॉट मूव्स ने आग लगा दी है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो हिना ने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरूआत की थी। हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के रूप में नजर आई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म हैक्ड से बॉलीवुड में भी हाथ अजमा चुकी है।