एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों इजिप्ट में बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। हिना लगातार फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।
18 Feb, 2022 12:44 PMमुंबई. एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों इजिप्ट में बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। हिना लगातार फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीरों में हिना ब्लू टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही है। कैप और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस स्टाइलिश लग रही है। एक्ट्रेस जमीन पर बैठ कर आसमान को निहारती दिखाई दे रही है।
एक्ट्रेस के पीछे ऐतिहासिक इमारत नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हिना खान को पिछली बार शाहीर शेख के साथ 'मोहब्बत है' और अंगद बेदी के साथ 'मैं भी बर्बाद हूं' म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इन गानों को लोगों ने खूब प्यार दिया था।