14 फरवरी का दिन टीवी एक्ट्रेस हिना खान के लिए डबल सेलिब्रेशन का दिन रहा। एक तरफ जहां रविवार को वैलेंटाइन डे था वहीं हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जैस्वाल का भी बर्थडे था। ऐसे में हिना ने बड़े धूम धाम से अपने लव रॉकी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। केक काटने से लेकर हिना ने रॉकी के साथ रोमांटिक डांस भी किया।
15 Feb, 2021 11:10 AMमुंबई: 14 फरवरी का दिन टीवी एक्ट्रेस हिना खान के लिए डबल सेलिब्रेशन का दिन रहा। एक तरफ जहां रविवार को वैलेंटाइन डे था वहीं हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जैस्वाल का भी बर्थडे था। ऐसे में हिना ने बड़े धूम धाम से अपने लव रॉकी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं।
केक काटने से लेकर हिना ने रॉकी के साथ रोमांटिक डांस भी किया।पार्टी में 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है कि कांची सिंह समेत कई टीवी सेलेब्स मौजूद थे। देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें
हिना ने रॉकी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा -'तुम हो तो गाता है दिल तुम नहीं तो गीत कहां , इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे की खों में खोये हुए नजर आ रहे हैं।'
बता दें कि हिना अपने रिलेशनशिप के बारे में काफी ओपन हैं। सोशल मीडिया पर हिना अक्सर रॉकी के लिए प्यार का इजहार करती दिखती हैं।
हिना और रॉकी अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। हर फंक्शन में दोनों साथ में एन्जॉय करते दिखाई देते हैं। दोनों करीब 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हिना ने अपने टीवी करियर की शुरुआत टेलीविजन बहू अक्षरा के रूप में शो ये रिश्ता क्या कहलाता से की थी। इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात रॉकी से हुई थी और तब से लेकर अब तक वो साथ हैं। हिना बिग बॉस के 11वें सीजन में भी नजर आई थीं। इस शो के दौरान हिना ने राॅकी संग अपने रिलेनशिप पर मोहर लगाई थी।