टीवी एक्ट्रेस हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती खूब चर्चा में रही। दोनों रियलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आए थे। फैंस ने भी हिना और प्रियांक की जबरदस्त बॉन्डिंग को काफी पसंद किया था।
03 Jan, 2019 04:50 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती खूब चर्चा में रही। दोनों रियलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आए थे। फैंस ने भी हिना और प्रियांक की जबरदस्त बॉन्डिंग को काफी पसंद किया था।
हाल ही में हिना अपने करीबी दोस्त प्रियांक के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। तस्वीरों में उनके साथ बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी दिखाई दे रहे हैं। सभी डिनर डेट एंजॉय करते नजर आए।
इस डिनर पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सामने आई तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि तीनों किस तरह से मस्ती कर रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियांक हिना को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं और हिना कभी फनी अंदाज में नजर आ रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना इन दिनों 'कसौटी ज़िंदगी के 2' में कोमोलिका के किरदार में नजर आ रही हैं। शो में उनका नेगेटिव रोल है, जोकि उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
इसके अलावा वह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी कर कश्मीर से मुंबई लौटी हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।