main page

गौरी के साथ 'जानू मेरी जान' गाने पर रोमांटिक डांस करते दिखे हितेन, वीडियो वायरल

Updated 26 June, 2018 01:02:43 PM

टीवी एक्टर हितेन तेजवानी का हाल ही में एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हितेन अपनी वाइफ गौरी प्रधान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई: टीवी एक्टर हितेन तेजवानी का हाल ही में एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हितेन अपनी वाइफ गौरी प्रधान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, दोनों फैमिली वेडिंग के लिए अमेरिका गए हैं, जहां संगीत सेरेमनी में कपल ने रोमांटिक डांस किया। दोनों अमिताभ और परवीन बाबी के सुपरहिट गाने 'जानू मेरी जान' गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को हितेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। फैंस उनकी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

A post shared by hitentejwani (@hitentejwani) on

 

बता दें कि हितेन को बॉलीवुड में एक बड़ा ब्रेक मिला है। वह जल्द ही फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके किरदार का नाम अहमद होगा। वह संजय दत्त के दफ्तर में काम करने वाले शख्स के रोल में दिखेंगे।

 

 

 

 

 

 

:

hiten tejwaniGauri Pradhan Tejwaniromantic dancevideo viral

loading...