main page

कोरोना को मात देकर घर लौटे हैंक्स और उनकी पत्नी, एक्टर ने बताया Covid-19 का अनुभव

Updated 22 April, 2020 10:49:03 AM

कोरोना का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े बड़े स्टार्स इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। वहीं हाल ही में हाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक राहत भरी खबर सामने आई थी। फॉरेस्ट गंप और कास्ट अवे जैसी ऑस्कर विनिंग फिल्मों के फेमस एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा इलाज के बाद कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद हैक्स ने एक रेडियो शो के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन दोनों के  लक्षण कितने अलग थे।

लंदन: कोरोना का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े बड़े स्टार्स इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। वहीं हाल ही में हाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक राहत भरी खबर सामने आई थी। फॉरेस्ट गंप और कास्ट अवे जैसी ऑस्कर विनिंग फिल्मों के फेमस एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा इलाज के बाद कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद हैक्स ने एक रेडियो शो के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन दोनों के  लक्षण कितने अलग थे। टॉम ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी कोरोना की वजह से कठिन समय से गुजरीं।

Bollywood Tadka

 

63 साल एक्टर ने अपने और अपनी पत्नी के अनुभवों के बारे में 'द नेशनल डिफेंस रेडियो शो' में बातचीत की। उन्होंने बताया-'मेरे मुकाबले रीटा को ज्यादा मुसीबतें झेलनी पड़ी। उन्हें बहुत तेज बुखार था। वो कुछ महसूस नहीं कर पा रही थी। तीन हफ्ते तक उसने ठीक से कुछ खाया भी नहीं था।' हैंक्स ने आगे बताया-'रीटा ठीक से बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी। हमारे शरीर में दर्द था और बहुत थका हुआ महसूस कर रहे थे। मुझे और रीटा को एक स्थानीय अस्पताल में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन में रखा गया था। केवल डॉक्टर नर्स ही हमारे कमरे में आते थे।

Bollywood Tadka

बता दें हैंक्स ने मार्च महीने की शुरुआत में बताया था कि वो और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहन वाले काफी परेशान हो गए थे और उनके लिए पोस्ट कर रहे थे। लेकिन तीन हफ्तों के बाद वह ठीक होकर घर आ गए। जानकारी के लिए बता दें कि टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी विल्सन पहले सेलिब्रिटी थे जो कोरना वायरस की चपेट में आए थे। बीमार पाए जाने के बाद दोनों का इलाज ऑस्ट्रेलिया में ही शुरू हुआ। 27 मार्च को दोनों को LA में देखा गया।
टॉम हैंक्स के अलावा इदरिस एल्बा, जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओल्गा, कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन संग कुछ अन्य स्टार्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। 

: Smita Sharma

hollywood actorstom hanksrita wisontalkcoronavirusHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...