main page

हिरदेश सिंह से बने थे यो यो हनी सिंह ,एक गाने के लेते हैं लाखों रुपए

Updated 15 March, 2018 03:18:54 PM

इंडियन रैपर हनी सिंह आज अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हनी अपने स्टेज नाम यो यो हनी सिंह के नाम से जाने जाते हैं। उनके रैप ने बॉलीवुड से लेकर पॉलीवुड तक धूम मचाई। हनी ने अपनी करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी। हनी ने 2005 में बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर शुरू किया था और 2006 में हनी सिंह

मुंबई: इंडियन रैपर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) आज अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हनी अपने स्टेज नाम यो यो हनी सिंह के नाम से जाने जाते हैं। उनके रैप ने बॉलीवुड से लेकर पॉलीवुड तक धूम मचाई।

Bollywood Tadka,Yo Yo Honey Singh image,यो यो हनी सिंह इमेज

यो यो हनी सिंह का करियर 

हनी ने अपनी करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी। हनी ने 2005 में बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर शुरू किया था और 2006 में हनी सिंह का गाना पहली बार बीबीसी वर्ल्ड चार्ट्स की लिस्ट में शामिल हुआ था। वो गाना 'खड़के ग्लासी' था, जिसे पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती ने गाया था।

Bollywood Tadka,Yo Yo Honey Singh hd image,यो यो हनी सिंह एचडी इमेज

हनी पहले ऐसे सिंगर थे जिसे बॉलीवुड में सिर्फ एक गाना गाने के लिए 70 लाख रुपए ऑफर किए गए थे। हनी ने बॉलीवुड में अपना पहला गाना नसीरूद्दीन शाह स्टारर फिल्म 'मस्तान' में गाया था। हनी की एल्बम 'इंटरनेशनल विलेजर' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी एल्बम है।

Bollywood Tadka,Yo Yo Honey Singh photo ,यो यो हनी सिंह फोटो

यो यो हनी सिंह का गाना 'ब्राउन रंग' अब तक का सबसे महंगा पंजाबी वीडियो है। इस वीडियो को बनाने में करीब 1 लाख डॉलर का खर्च आया था और ये गाना लॉस एंजल्स के डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है।

Bollywood Tadka,Yo Yo Honey Singh photo ,यो यो हनी सिंह फोटो

हनी के नाम को लेकर भी अक्सर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये नाम आया कहां से तो हम आपको बताते हैं। दरअसल, उनका ये नाम उन्होंने उनके एक अफ्रीकन-अमेरिकन दोस्त से मिला था। जिसका मतलब होता है 'आपका अपना हनी सिंह'।

Bollywood Tadka,Yo Yo Honey Singh hd photo ,यो यो हनी सिंह एचडी फोटो

बता दें कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह था। हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से म्यूजिक की पढ़ाई की थी। हनी सिंह ने शालिनी तलवार सिंह से शादी की हैं। हनी ना केवल गाने में बल्कि एक्टिंग में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

Bollywood Tadka,Yo Yo Honey Singh photo ,यो यो हनी सिंह फोटो

यो यो ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्म मिर्जा से की थी। फिल्म में हनी का कैमियो अपियरेंस था। उसके बाद हनी सिंह पंजाबी के कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में नजर आ चुके हैं। हनी अपने बोल के कारण कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं।

Bollywood Tadka,Yo Yo Honey Singh wallpaper ,यो यो हनी सिंह वॉलपेपर

: Konika

Yo Yo Honey Singhhoney singh birthdaypunjabi singerpollywood star newshoney singh unknown facts

loading...