main page

किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों को Honey Singh ने बताया ‘baseless’, बयान में किए कई खुलासे

Updated 21 April, 2023 12:22:59 PM

हाल ही में सिंगर को लेकर कुछ खबरें सामने आई थीं, जिनमें कथित तौर पर बताया गया था कि, रैपर यो यो हनी सिंह के खिलाफ मुंबई के एक इवेंट के आयोजक पर हमला किया और उसका किडनैप भी किया।

मुंबई। हनी सिंह अपने सॉन्ग और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले हनी सिंह एक बार फिर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हाल ही में सिंगर को लेकर कुछ खबरें सामने आई थीं, जिनमें कथित तौर पर बताया गया था कि, रैपर यो यो हनी सिंह के खिलाफ मुंबई के एक इवेंट के आयोजक पर हमला किया और उसका किडनैप भी किया। जब से यह अफवाहें फैल रही हैं, तभी से फैंस यह जानने के लिए बैचेन थे कि हनी सिंह रिपोर्ट्स पर कैसा रिएक्ट करेंगे। इसी के चलते हनि सिंह ने रिपोर्ट्स में अपना रिएकाशन दिया है और इन आरोपों को बेसलेस बताया है।

दरअसल, मुंबई के एक व्यक्ति विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, "एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ किडनैप, उन्हें बंदी बनाकर रखने और उनके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।"

अब हनी सिंह ने उन पर लगे आरोप को गलत बताते हुए कहा कि, "शिकायत और आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है, जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की कंपनी के जरिए जुड़ा था। एक प्रतिष्ठित कंपनी और BookMyShow की एक सहयोगी कंपनी। जितने समय के लिए अनुमति थी, मैंने अपना परफॉर्मेंस किया, बाकी ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब की जा रही है। मेरी कानूनी टीम पहले से ही ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए काम कर रही है।"

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

HONEY SINGHRAPPERSTATEMENTALLEGATIONSPUNJABI SINGER

loading...