main page

रोती मालकिन को गले लगाकर घोड़े ने यूं दिया दिलासा,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Updated 25 September, 2022 01:35:19 PM

सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मालकिन और उसके पालतू जानवर के बीच के प्यार को देखा जा सकता है। अक्सर बेजुबां होते हुए भी जानवर अपनी हरकतों से आपके दुख और सुख को समझ लेते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक उदास महिला को घोड़े के अस्तबल में बैठा देख सकते हैं।

मुंबई:  सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मालकिन और उसके पालतू जानवर के बीच के प्यार को देखा जा सकता है। अक्सर बेजुबां होते हुए भी जानवर अपनी हरकतों से आपके दुख और सुख को समझ लेते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक उदास महिला को घोड़े के अस्तबल में बैठा देख सकते हैं।

Bollywood Tadka

वहीं उनके पास मौजूद घोड़ा उसे दिलासा देते हैं और महिला अपना सिर उन पर टिका लेती है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो घोड़े रोती हुई महिला को सांत्वना देते प्रतीत हो रहे हों। दुखी मालकिन को देखकर उसके घोड़ों ने गले लगाकर उसे ढांढस बधाया, जिसके बाद महिला फूट फूटकर रोने लगी। यह वीडियो काफी इमोशनल है, जो महिला और घोड़ों के बीच की बॉन्डिंग को दर्शा रहा है। 

Bollywood Tadka

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'घोड़ा एक बहुत ही खास जानवर है जो मानवीय भावनाओं के प्रति बहुत संवेदनशील है। वीडियो में मालिक अपने पिता के खोने की कहानी बताता है। एक दिन वह अस्तबल में काम करने गई। उस समय सभी घोड़े उसके चारों ओर खड़े हो गए,उसे सहारा देने की कोशिश कर रहे थे।'


 

 

Content Writer: Smita Sharma

Horse Consolingcrying ladyVideo ViralBollywood Offbeat

loading...