main page

मुंबई के नाइट क्लब में रेड:सुजैन खान-गुरु रंधावा गिरफ्तार,बैक डोर से फरार हुए बादशाह,जमानत पर रिहा

Updated 22 December, 2020 03:39:19 PM

कोविड-19 के प्रकोप के चलते महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में  नाइट कर्फ्यू लगाया गया। वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस महामारी के नियमों को ताक पर रख कर बॉलीवुड सेलेब्स के पार्टी करने का मामला सामने आया है।

मुंबई: कोविड-19 के प्रकोप के चलते महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में  नाइट कर्फ्यू लगाया गया। वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस महामारी के नियमों को ताक पर रख कर बॉलीवुड सेलेब्स के पार्टी करने का मामला सामने आया है।

Bollywood Tadka

रात करीब तीन बजे मुंबई पुलिस ने अंधेरी के एक बड़े क्लब ड्रैगन फ्लाई पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक क्लब में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। खबरें हैं कि छापा पड़ने के बाद ये सेलेब्स पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गए।

Bollywood Tadka

मुंबई पुलिस ने नाइट क्लब पर छापा मारकर 34 लोगों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार लोगों में बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और सिंगर गुरु रंधावा भी शामिल हैं। हालांकि जमानत के बाद इन दोनों को रिहा कर दिया गया।  रिपोर्ट के अनुसार, रैपर बादशाह भी वहां मौजूद थे, मगर वो निकलने में कामयाब हो गए।

Bollywood Tadka

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस पार्टी में 19 लोग दिल्ली और पंजाब से आए थे। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, बॉम्बे पुलिस एक्ट और एपिडेमिक डिजीज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। सभी लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि बाहर के सभी लोगों को सुबह 7 बजे की फ्लाइट से वापस भेज दिया गया। 

: Smita Sharma

hrithik roshanex wifesussanne khansingerguru randhawaarrestedmumbai policenight club raidBadshahBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...