main page

फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती है ऋतिक की मां, पानी में पद्मासन की मुद्रा में बैठकर Aqua yoga करती दिखी 67 की पिंकी

Updated 21 June, 2022 12:54:13 PM

आज 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट कर रही है। आम जनता से लेकर नेता और बी-टाउन स्टार्स इस दिन खूब योगा कर रहे हैं। बाॅलीवुड के हैंडसम हंक यानि सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी इस खास दिन अपने अंदाज में मनाया है। ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। 67 साल की पिंकी रोशन ने पानी में आसन लगाकर योगासन करती दिख रही हैं। उन्होंने एक वीडयो शेयर किया जिसमें वह पानी के अंदर पद्मासन की मुद्रा में बैठकर Aqua yoga करती दिख रही हैं।

मुंबई: आज 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट कर रही है। आम जनता से लेकर नेता और बी-टाउन स्टार्स इस दिन खूब योगा कर रहे हैं। बाॅलीवुड के हैंडसम हंक यानि सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी इस खास दिन अपने अंदाज में मनाया है।

Bollywood Tadka

ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। 67 साल की पिंकी रोशन ने पानी में आसन लगाकर योगासन करती दिख रही हैं। उन्होंने एक वीडयो शेयर किया जिसमें वह पानी के अंदर पद्मासन की मुद्रा में बैठकर Aqua yoga करती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

इस मुद्रा में वह आंखें बंद करके पानी पर तैरती नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक ट्रेनर भी मौजूद नजर आ रहा है। इसके अलावा भी पिंकी रोशन ने योग डे पर अलग-अलग योगासन वाले मुद्रा की ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

इस उम्र में भी पिंकी रोशन जिस जुनून के साथ खुद को फिट रखने के लिए जमकर मेहनत करती हैं वह वाकई कईयों के लिए प्रेरणा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

 

वैसे ये पहली बार नहीं जब पिंकी रोशन अपने वीडियो से सबको हैरानी में डाल रही हों। पिंकी अक्सर अपने वर्कआउट, योग, एक्सरसाइज़ के ऐसे-ऐसे वीडियोज़ पोस्ट करती हैं जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाएं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

Content Writer: Smita Sharma

hrithik roshanmotherpinky roshanasanas in waterInternational Yoga Day 2022Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...