main page

Corona: BMC को ऋतिक रोशन ने दिए 20 लाख, वर्कर्स और केयरटेकर्स के बीच बांटे मास्क

Updated 26 March, 2020 05:22:54 PM

कोरोना वायरस के आतंक से कई मजदूर,गरीब और असहाय लोग परेशान हैं। इस महामारी के प्रभाव को रोकने के लिए देशम में 21 दिन का लाॅकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन की वजह से गरीब और असहाय लोगों को कई परेशानिया का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं इस महामारी के खिलाफ बॉलीवुड स्टार्स एक साथ कदम से कदम मिलते हुए राहत

मुंबई: कोरोना वायरस के आतंक से कई मजदूर,गरीब और असहाय लोग परेशान हैं। इस महामारी के प्रभाव को रोकने के लिए देशम में 21 दिन का लाॅकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन की वजह से गरीब और असहाय लोगों को कई परेशानिया का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं इस महामारी के खिलाफ बॉलीवुड स्टार्स एक साथ कदम से कदम मिलते हुए राहत कार्य में अपना सहयोग दे रहे हैं। साउथ स्टार पवन कल्याण, राम चरण और कपिल शर्मा के बाद अब ऋतिक रोशन का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

Bollywood Tadka

 

ऋतिक ने बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को 20 लाख रुपए डोनेट किया है। एक सूत्र ने बताया - 'इस मुश्किल वक्त में ऋतिक ने महाराष्ट्र सरकार को मदद की है ताकि इस महामारी को फैलने से बचाया जा सके। वह BMC वर्कर्स और दूसरे केयरटेकर्स जो इस वक्त बाहर हैं को मदद करने के तरीके ढूंढ ही रहे थे।उन्होंने सहायतार्थ 20 लाख रुपए दान किए हैं।'

Bollywood Tadka

वहीं ऋतिक ने भी ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा-'महाराष्ट्र सरकार को मेरा धन्यवाद, जिन्होंने मुझे सेवा का यह मौका दिया है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए आगे आएं।' धनराशि डोनेट करने के अलावा ऋतिक ने BMC वर्कर्स और केयरटेकर्स के बीच N95 और FFP3 मास्क भी बांटे।

Bollywood Tadka

इन स्टार्स ने इतना किया डोनेट

ऋतिक के अलावा कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए डोनेट किए हैं. साउथ स्टार पवन कल्याण ने भी इसमें आगे रहकर एक करोड़ रुपए डोनेट किए। उनके अलावा राम चरण ने भी 70 लाख रुपए दिए। 

: Smita Sharma

hrithik roshancontributescoronavirusbmcmaharashtra governmentBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...