बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2014 में सुजैन खान के साथ तलाक लेकर फैंस को झटका दिया था। तालाक ऋतिक और सुजैन को एक अच्छे और लवली कपल के रुप में देखा जाता था, लेकिन उनके बीच कुछ चीजें हुईं और वे दोनों अलग हो गए।
20 Apr, 2019 04:14 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2014 में सुजैन खान के साथ तलाक लेकर फैंस को झटका दिया था। तालाक ऋतिक और सुजैन को एक अच्छे और लवली कपल के रुप में देखा जाता था, लेकिन उनके बीच कुछ चीजें हुईं और वे दोनों अलग हो गए। हालांकि तालाक के बाद भी दोनों की दोस्ती कायम है। तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन को स्पेशल मौकों पर एक साथ देखा जाता है।
दोनों स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। वो अपने बच्चों को पूरा टाइम देते हैं। दोनों बच्चों के साथ लंच डेट-डिनर डेट भी जाते हैं। हाल ही में दोनों की दोस्ती का सबूत देखने को मिला। दरअसल, ऋतिक ने हाल ही में अपने वर्कआउट करते की वीडियो शेयर की है।
इस वीडियो में ऋतिक जिम में अपने मसल्स और अपर बॉडी को लेकर एक्सरसाइज कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर तमाम तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी इसमें पीछे नहीं रहीं। उन्होंने ऋतिक के वर्कआउट वीडियो पर लिखा- आप 20 साल पहले की तुलना में अधिक हॉट हैं! बता दें कि मीडिया में दोनों के फिर से शादी करने की खबरें भी चलती रहती हैं। हालांकि दोनों ने इन चर्चाओं को हमेशा अफवाह करार दिया था।
काम की बात करें तो ऋतिक फिल्म सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है। इसमें ऋतिक के अलावा मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी साल 26 जुलाई को रिलीज होगी।