main page

20 वर्षीय भारतीय बैले डांसर के लिए रितिक रोशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, पूरा किया सपना!

Updated 22 September, 2020 01:55:22 PM

रितिक रोशन ने एक 20 वर्षीय भारतीय बैले डांसर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है जिसे कि वो अपना सपना सच करने में मदद मिली है...

नई दिल्ली। हाल ही में, रितिक (Hrithik Roshan) की नजर एक 20 वर्षीय भारतीय बैले डांसर के लिए शुरू किए गए फंडरेसर पर पड़ी, जो अपने सपने को पूरा करना चाहता था और पलक झपकते ही ऋतिक ने उसके अधूरे सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया।

कमल सिंह एक 20 वर्षीय बैले डांसर है और दिल्ली के विकासपुरी के एक ई-रिक्शा चालक का बेटा है। वह इंग्लैंड के लंदन में प्रतिष्ठित इंग्लिश नेशनल बैले स्कूल में प्रवेश पाने वाले पहले भारतीय डांसर हैं। लेकिन पैसों की कमी के कारण, वह अपने सपने को पूरा करने और उसे वास्तविकता में बदलने में असमर्थ थे।

कमल के शिक्षक फर्नांडो गुइलेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक को उनके उदार दान के लिए धन्यवाद दिया है जिसने कमल को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के करीब पहुंचा दिया है।

उन्होंने रुपयों का एक स्नैपशॉट साझा किया और लिखा-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thank you so much @hrithikroshan @hrxfilms for supporting my student @noddy_singh_official

A post shared by Mario Fernando Aguilera (@fernandoaguileraindiaofficial) on Sep 17, 2020 at 4:05am PDT

 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं रितिक
अगर रितिक के सोशल मीडिया टाइमलाइन को देखा जाए, तो वह प्रशंसनीय पोस्ट से भरा हुआ नजर आता है। चाहे वह डांस/ सिंगिंग/ मिमिक्री/ पेंटिंग जैसी कोई भी कला हो, वह उनके प्रोफाइल पर उनके लिए व्यक्तिगत नोट्स/लाइक्स छोड़ना पसंद करते हैं।

इस साल की शुरुआत में, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नर्तक युवराज सिंह के लिए प्रशंसा और प्रेरणा के संदेशों की बौछार की थी और उन्हें 'समुदेस्ट एयरवॉकर' का नाम दिया था।

यकीनन, रितिक टैलेंट को परखना बखूबी जानते है और उनकी प्रतिभा को दुनिया के साथ साझा करने में कभी विफल नहीं होते है।

रितिक कभी भी युवा प्रतिभाओं का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है और हमेशा उन पर अपार प्रेम और प्रोत्साहन की वर्षा करते आये है। यही वजह है कि सही प्रतिभा को आगे बढ़ने और अधिक क्षितिज हासिल करने में मदद करने के लिए, ऋतिक को असल जिंदगी का हीरो माना जाता है।

: Chandan

Hrithik RoshanHrithik Roshan helps belly dancerHrithik Roshan social mediaHrithik Roshan newsHrithik Roshan help

loading...