साल 2021 को सारी दुनिया ने जोर-शोर से स्वागत किया। चाहे कोरोना की वजह से इस साल लोग कहीं बाहर नहीं गए पर सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं। बाॅलीवुड भी नए साल के रंग में रंगा दिखा। बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने नए साल का वेलकम पूरी धूम-धाम से किया। उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी रखी।
01 Jan, 2021 12:22 PMमुंबई: साल 2021 को सारी दुनिया ने जोर-शोर से स्वागत किया। चाहे कोरोना की वजह से इस साल लोग कहीं बाहर नहीं गए पर सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं। बाॅलीवुड भी नए साल के रंग में रंगा दिखा। बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने नए साल का वेलकम पूरी धूम-धाम से किया। उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी रखी।
इस पार्टी में सिंगर मीका सिंह ने रंग जमाया। र्टी में जहां ऋतिक रोशन अपने गानों पर जमकर थिरके वहीं सिंगर मीका सिंह ने अपनी शानदार गायकी से चार चांद लगाए। दोनों का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले ऋतिक अपनी फिल्म कहो ना प्यार है के साॅन्ग एक पल का जीना फिर तो है जाना गा रहे हैं। वहीं इसके बाद वह अपना हुक स्टेप करते हैं। इस वीडियो को मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इसके साथ उन्होंने लिखा- 'Happy New Year....ऋतिक रोशन, जायद खान, करण बावा और राकेश रोशन के साथ बहुत ही शानदार पार्टी रही. शुक्रिया कुकु बावा साब और राकेश रोशन इस तरह की शानदार पार्टी देने के लिए।आप सबको नए साल की बधाई।आप सब के लिए सेहतमंद होने और ढेर सारी खुशियों की कामना। गुडबाय 2020, वेलकम 2021।' वीडियो के अलावा मीका ने ऋतिक संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। काम की बात करें तो ऋतिक आखिरी बार साल 2019 में वार में नजर आए थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही कृष 4 में नजर आ सकते हैं।