main page

कुछ इस तरह रितिक रोशन बने 'वॉर' के कबीर, देखें वीडियो

Updated 09 April, 2020 03:33:13 PM

फिल्म ''वॉर'' के कबीर को तो हर कोई जानता होगा लेकिन क्या आपको बता है कि इस कैरेक्टर में ढलने के लिए रितिक रोशन को कितनी मशक्कत करनी पड़ी। अगर नहीं तो देखें ये वीडियो...

नई दिल्ली। हर कोई रितिक रोशन के कठिन सफर और उन चोटों से अवगत है जिनसे वह कई वर्षों से गुजरे हैं, लेकिन यह हमारे सुपरस्टार को खुद को चुनौती देने और उसे अधिक रोमांचित बनाने से रोक नहीं सकता है, और यह चीज उनके हालिया वीडियो में देखी जा सकती है जिसे अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर 'सुपर 30' के आनंद कुमार से लेकर वॉर के कबीर में अपने ट्रांसफॉर्मेशन का एक प्रेरक वीडियो साझा किया है।


अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिस पीड़ा से वह गुजरे हैं, उसे उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है और उसे महसूस भी किया जा सकता है। अभिनेता ने 'कीप गोइंग' की सलाह दी है क्योंकि कभी किसी चीज का अंत नहीं होता है, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत होती है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर कबीर के किरदार में अपने अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन का एक वीडियो साझा किया है।


रितिक लिखते हैं-

 

 

लॉकडाउन के बीच, इस शक्तिशाली वीडियो से अधिक प्रेरणादायक कुछ भी नहीं हो सकता है जिसमें 'कीप गोइंग' का एक प्रभावशाली संदेश भी साझा किया गया है। रितिक का सफर कठिन रहा है लेकिन उनका दृढ़ निश्चय और निश्चिंतता ही उन्हें चुनौती से हाथ मिलाने में मदद करती है। यह एचआरएक्स के उद्देश्य के साथ प्रतिध्वनित करता है और यह वीडियो उनके प्रशंसकों को किसी भी स्थिति में कभी हार नहीं मानने और बस चलते रहने का संदेश देता है।


आनंद कुमार से कबीर में रूपांतरण करना आसान काम नहीं था। इसके लिए ऋतिक को कठिन, समर्पित और केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सहारा लेना पड़ा था। उन्होंने यह साबित किया है कि वह अपने किरदार के लिए हर बार 200% देते हैं और यही वजह है कि उसका अंतिम परिणाम कल्पना से भी परे होता है।


'वॉर' और 'सुपर 30' के साथ रितिक के लिए 2019 शानदार वर्ष रहा है, जिसमें 'वॉर' 2019 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रही है और कबीर उनके सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है।

: Chandan

Hrithik Roshanfilm warfilm super 30hrithik roshan videobollywood news

loading...