main page

क्रिसमस पर Hrithik के बच्चों के संह नजर आईं गर्लफ्रेंड सबा, लोगों ने ऐसे लिए मजे

Updated 26 December, 2022 12:11:54 PM

अपनी गर्लफ्रेंड सबा और बच्चों संग रितिक ने ऐसे मनाया क्रिसमस।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों यूरोप में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड सबा और बच्चों के साथ यूरोप घूमने गए हैं। वेकेशन की कई सारी खूबसूरत तस्वीरें रितिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने क्रिसमस के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

 

क्रिसमस पर Hrithik के बच्चों के साथ दिखीं गर्लफ्रेंड सबा
इस खूबसूरत तस्वीर में रितिक सबा और बच्चों संग बर्फीली जगह पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रितिक के फोटो में उनके कजिन पश्मीना और ईशान रोशन भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रितिक का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे में भी हैं, जो रितिक के इस पर पोस्ट पर कमेंट कर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'आओ बच्चों मिलो अपनी नई मम्मी से।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम साथ साथ हैं।'

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

बता दें कि पिछले लंबे समय से सबा और रितिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं, सबा की बॉन्डिंग रितिक के बच्चे और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी अच्छी है। साल 2014 में रितिक और सुजैन का तलाक हुआ था, जिसके बाद सुजैन ने अर्सलान को डेट करना शुरु कर दिया। वहीं रितिक और सबा के रिलेशनशिप की खबरें उड़ी और इसके कुछ दिन बाद ही एक्टर ने सबा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।   

News Editor: Deepender Thakur

Hrithik RoshanSaba AzadChristmas 2022Hrithik Roshan christmas celebration

loading...