बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। दरअसल इंटरनेट पर पिंकी रोशन की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। वायरल हो रही इस वीडियो में पिंकी रोशन डांस करती नज़र आ रही हैं...
26 Jan, 2020 07:39 PMबॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। दरअसल इंटरनेट पर पिंकी रोशन की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। वायरल हो रही इस वीडियो में पिंकी रोशन डांस करती नज़र आ रही हैं।
राजस्थान वेकेशन को एंजॉय करते हुए उन्होंने अपने फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।
इनमें एक वीडियो में पिंकी, अपने बेटे ऋतिक की फिल्म वॉर के पॉपुलर गाने घुंघरू पर डांस करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में पिंकी रोशन अपनी दो रिलेटिव्स के साथ हैं। गर्म कपड़े पहने और सिर पर राजस्थानी पगड़ी उन्हें रॉयल लुक दे रही है। वे पगड़ी को पकड़े हुए स्लो मोशन में डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में वे काफी खुश और एंजॉय करती नजर आ रही हैं। डांसिंग मूड में पिंकी रोशन का यह लुक देखने लायक है।