main page

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक को लेकर ऋतिक रोशन ने कही ये बात

Updated 01 August, 2019 02:25:31 AM

ऋतिक रोशन की सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नज़र आ रही है। लोगों को ऋतिक की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। अब इसके बाद बॉलीवुड में चर्चा है कि एक्टर ऋतिक रोशन बहुत जल्द अस्सी के दशक में बनी फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि सत्ते पे सत्ता के रीमेक में ऋतिक के अपोजिट

मुंबईः ऋतिक रोशन की सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नज़र आ रही है। लोगों को ऋतिक की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। अब इसके बाद बॉलीवुड में चर्चा है कि एक्टर ऋतिक रोशन बहुत जल्द अस्सी के दशक में बनी फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।
Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि सत्ते पे सत्ता के रीमेक में ऋतिक के अपोजिट कटरीना कैफ होंगी।     
Bollywood Tadka
ऋतिक ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सत्ते पे सत्ता उन कहानियों में से है जिसके बारे में वह सोच रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं किया है। जैसे ही वह अपनी अगली फिल्म पर फैसला लेंगे, उसके बारे में अनाउंसमेंट कर देंगे। फिलहाल देखना ये होगा कि क्या ऋतिक इस फिल्म में नज़र आएंगे या नही। 
 

: Pawan Insha

hrithik roshansatte pe sattabollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood latest newsbollywood latest newsbollywood hindi khabar

loading...