main page

फर्स्ट-डे  ऋतिक रोशन की सुपर 30 ने अक्षय कुमार और अजय देवगन को दी मात

Updated 13 July, 2019 11:56:39 AM

शुक्रवार को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर की फिल्म ''सुपर 30'' ने फर्स्ट-डे कलेक्शन में अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्म को मात दी है।

तड़का टीम. शुक्रवार को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'सुपर 30' ने फर्स्ट-डे कलेक्शन में अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्म को मात दी है। बॉक्सऑफिसइंडिया.डॉट कॉम के मुताबिक 'सुपर-30' ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ की कमाई की है और ऋतिक ने 2017 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'काबिल' का रिकॉर्ड भी तौड़ दिया है।  

 

Bollywood Tadka

 

रिपोर्ट के मुताबिक, 'काबिल' ने पहले दिन 10 करोड़ 50 लाख की कमाई की थी। वहीं अक्षय कुमार की 'पेडमैन' ने फर्स्ट-डे 10.26 करोड़ रुपए जुटाए थे और अजय देवगन स्टारर 'रेड' ने 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 

Bollywood Tadka

 

बॉय़ोपिक है 'सुपर 30'

बॉलीवुड में इन दिनों बॉयोपिक का दौर चल रहा है और सुपर 30  बिहार के चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार की लाइफ पर बेस्ड ऐसी ही फिल्म है। यह फिल्म बिहार के जीनियस शिक्षक आनंद कुमार के संघर्ष की स्टोरी है,  जिन्होंने अपना खुशहाल करियर छोड़कर, अपने प्यार को कुर्बान कर 30 ऐसे बच्चों को आईआईटी के लिए पढ़ाया जो बिल्कुल ही साधन विहीन थे।  

: Smita Sharma

padmansuper 30hrithik roshanSuper 30 box office collectionBiha based mathematician Anand KumarHrithik Roshan filmBollywood newspadmankabil

loading...