main page

परिवार संग 'वंडर वुमन 1984' देखने सिनेमाघर पहुंचे ऋतिक रोशन, तस्वीरें शेयर कर कहा- मेरी सपनों की दुनिया

Updated 24 December, 2020 11:28:50 AM

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लग गया था। लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद कर दिया गया था। सभी सिनेमाघर भी बंद कर दिए गए थे। अब सरकार ने सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी है। कोरोना के डर से अभी भी ज्यादा लोग फिल्म देखने सिनेमाघर नही जा रहे हैं। लेकिन एक्टर ऋतिक रोशन  पूर्व पत्नी सुजैन खान और दोनों बेटों के साथ हॉलीवुड फिल्म ''वंडर वुमन 1984'' देखने सिनेमाघर पहुंचे।

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लग गया था। लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद कर दिया गया था। सभी सिनेमाघर भी बंद कर दिए गए थे। अब सरकार ने सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी है। कोरोना के डर से अभी भी ज्यादा लोग फिल्म देखने सिनेमाघर नही जा रहे हैं। लेकिन एक्टर ऋतिक रोशन  पूर्व पत्नी सुजैन खान और दोनों बेटों के साथ हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 1984' देखने सिनेमाघर पहुंचे। फिल्म 'वंडर वुमन 1984' भारत में रिलीज हो चुकी है। जिसे काफी प्यार मिल रहा है। जिसकी तस्वीरें ऋतिक ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं।

Bollywood Tadka
एक तस्वीर में ऋतिक परिवार के साथ सिनेमाघर में बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी में स्क्रीन नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- 'घर वहां होता है जहां दिल होता है। मेरी सपनों की दुनिया। सिनेमा लौट आया है और इसलिए मैं हूं। अब मैं अपने दूसरे सुपर हीरो मास्क पहनकर वंडर वूमेन 84 देख रहा हूं। बहुत बढ़िया।' सिनेमा में ऋतिक और उनके परिवार के अलावा और भी लोग मौजूद हैं।

बता दें 'वंडर वुमन 1984' की रिलीज को लेकर कई तारीखों में बदलाव आया था। इस फिल्म में गल गैडोट, क्रिस पाइन, क्रिस्टीन विग, पेड्रो पास्कल, आदि मुख्य भूमिका में हैं। पैटी जेनकिन्स ने इस फिल्म डायरेक्ट किया है।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

hrithik roshanwatcheswonder woman 1984ex wifesussanne khansonsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...