2 नवंबर को पूरे देश में छठ पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। एसे में बाॅलीवड ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को छठ पूजा के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही एक्टर इस पर्व को जानने और देखने के लिए समुद्र तट पर भी गया। जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
03 Nov, 2019 11:48 AMमुंबई: 2 नवंबर को पूरे देश में छठ पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। एसे में बाॅलीवड ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को छठ पूजा के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही एक्टर इस पर्व को जानने और देखने के लिए समुद्र तट पर भी गया। जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
ऋतिक ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में लोग छठ का पर्व मनाते दिख रहे हैं। वहीं ऋतिक पूजा करते लोगों को देखते दिख रहे हैं।
तस्वीर के साथ ऋतिक ने कैप्शन में लिखा-'जिन्होंने छठ पूजा का कठिन व्रत रखा है, उन सभी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं... मैं सभी को अपना प्यार भेजता हूं और उनको भी जो बीच (समुद्र तट) पर मुझसे मिले।'बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी संध्या अर्घ्य देने के लिए समुद्र तट पर लोगों आए थे। ऐसे में ऋतिक भी वहां पहुंच गए और लोगों से मुलाकात की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' हाल ही में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल 2019 की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।