main page

स्विट्जरलैंड में बेटों के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रहे ऋतिक ने किया एडवेंचर, देखें वीडियो

Updated 09 July, 2018 12:39:18 PM

बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों स्विट्जरलैंड और इटली में बेटों रेहान रोशन और रिदान रोशन के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान की वीडियोज ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों स्विट्जरलैंड और इटली में बेटों रेहान रोशन और रिदान रोशन के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान की वीडियोज ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

एक वीडियो में ऋतिक बच्चों के साथ पहाड़ चढ़ते नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान सुजैन खान नजर नहीं आईं। तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के लिए ट्रिप, हॉलिडे, इवेंट, पार्टी, मूवी पर साथ देखे जाते हैं। ऋतिक और सुजैन ने 2000 में शादी की थी। दोनों 2014 में अलग हो गए।

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

बता दें कि ऋतिक फिल्म 'सुपर 30' में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक पटना के मशहूर मैथमेटिशियन आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। 'सुपर 30' आनंद कुमार की जिंदगी पर ही आधारित है। फिल्म में ऋतिक के साथ न्यूकमर मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। बॉलीवुड में मृणाल की ये डेब्यू फिल्म होगी। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। 

:

hritik roshanenjoyholidayHridhaan RoshanHrehaan Roshanshare vedio

loading...