main page

सोनाली बेंद्रे के बेटे के रिएक्शन पर ऋतिक रोशन ने कही दिल छूने वाली बात

Updated 21 July, 2018 01:20:24 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर हैं। अब वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह बात भी बताई थी कि उनके और उनके पति के लिए यह खबर अपने बेटे रणवीर को देना कितना मुश्किल था और रणवीर ने कितने साहस के साथ इ

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर हैं। अब वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह बात भी बताई थी कि उनके और उनके पति के लिए यह खबर अपने बेटे रणवीर को देना कितना मुश्किल था और रणवीर ने कितने साहस के साथ इस बात को स्वीकार किया।

 

Bollywood Tadka

 

सोनाली के बेटे ने न सिर्फ इस बात को आराम से स्वीकार किया बल्कि अपनी मां को इससे लड़ने के लिए हिम्मत भी दी। उनकी इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने कमेंट किया। ऋतिक ने सोनाली के कैंसर पर रणवीर की प्रतिक्रिया को पढ़कर दिल छूने वाला रिऐक्शन दिया है। ऋतिक ने रणवीर के बारे में लिखा है, 'वह विशिष्ट है। पता नहीं, मुझे कौन ज्यादा हैरान करता है, तुम, वो या गोल्डी।'  

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि सोनाली ने कुछ दिन पहले कीमोथेरपी के लिए अपने बाल कटाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। सोनाली के इस वीडियो ने जहां सबको हिलाकर रख दिया। वहीं इसके जरिए लोगों को एक नया पाठ पढ़ाया। 

 

 

 

:

hritik roshanheart tochingcommentsonali bendresonranveer

loading...