एक्टर शाहरुख खान आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। किंग खान की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बर्थडे के खास मौके पर आधी रात को ही शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
02 Nov, 2021 10:45 AMमुंबई. एक्टर शाहरुख खान आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। किंग खान की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बर्थडे के खास मौके पर आधी रात को ही शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ को संभालने के लिए वहां पुलिस फोर्स भी मौजूद है। शाहरुख का मन्नत चारों तरफ से लाइटों से सजाया हुआ है। शाहरुख का क्रेज फैंस के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है।
शाहरुख के बर्थडे पर हर साल फैंस की भीड़ इकट्ठी होती है और अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने को उनके घर के सामने घंटों इंतजार करते हैं। शाहरुख भी मन्नत पर हर साल फैंस का अभिवावदन करना नहीं भूलते। इस बार भी शाहरुख की झलक पाने के लिए फैंस नजरें बिछाए बैठे हुए हैं।
बता दें शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में गिरफ्तार होने के बाद परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मुश्किल समय में भी फैंस एक्टर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।
अब आर्यन के जेल से बाहर आने के बाद शाहरुख का बर्थडे सेलिब्रेशन अलग तरीके से होगा। कहा जा रहा है कि अभी तक यह तय नहीं कि बर्थडे सेलिब्रेशन मुंबई वाले घर पर होगा या अलीबाग के फार्म हाउस पर।