साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जन की फिल्म ''पुष्पा: द राइज'' के गाने इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं। सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर ''उ अंटावा'' ने आग लगा दी है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस पर वीडियोज बना रहे हैं। इस गाने का खुमार भारती सिंह पर भी चढ़ गया है। शो ''हुनरबाज'' के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती ''उ अंटावा'' गाने पर मिथुन चक्रवर्ती छेड़ती हुई नजर आ रही है।
30 Jan, 2022 07:00 PMमुंबई. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के गाने इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं। सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर 'उ अंटावा' ने आग लगा दी है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस पर वीडियोज बना रहे हैं। इस गाने का खुमार भारती सिंह पर भी चढ़ गया है। शो 'हुनरबाज' के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती 'उ अंटावा' गाने पर मिथुन चक्रवर्ती छेड़ती हुई नजर आ रही है।
वीडियो में भारती पिंक आउटफिट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से भारती ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में भारती गॉर्जियस लग रही है। भारती जज मिथुन चक्रवर्ती को छेड़ती हुई नजर आ रही हैं और फोन से वीडियो बना रही है। बैकग्राउंड में 'उ अंटावा' का हिन्दी वर्जन 'उ उ बोलेगा' गाना बज रहा है। इस दौरान भारती की हरकतें देखकर मिथुन चक्रवर्ती भी हैरान रह जाते हैं। मिथुन चक्रवर्ती संग भारती की ये मस्ती देखकर परिणीति भी हंसने लगती हैं। इसके बाद भारती सिंह अचानक ही मिथुन चक्रवर्ती को छेड़ना बंद कर देती हैं और कहती हैं, 'आप मेरे लिए पैसे कमाने का एक जरिया थे। आपसे इतना ही काम था। अब इस वीडियो से मैं पैसे कमाऊंगी।' इसके बाद वह सारे जजों के पैसों के हिस्से की बात करती हैं। फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
बता दें शो 'हुनरबाज' को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज कर रहे हैं। भारती और हर्ष लिम्बाचिया होस्ट कर रहे हैं। भारती बहुत जल्द मां बनने वाली है। कॉमेडियन ने मजेदार अंदाज में फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। कपल अप्रैल में बच्चे का स्वागत कर रहा है। इन दिनों भारती काम पर ध्यान दे रही है।