main page

पति निक जोनस ने प्रियंका को गिफ्ट की कस्टमाइज्ड कार, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'थैंक्यू हमेशा मेरी मदद करने के लिए,  बेस्ट हसबैंड'

Updated 21 May, 2022 11:39:53 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका कस्टमाइज्ड कार में बैठी हुई नजर आ रही है। ये कस्टमाइज्ड कार प्रियंका को उनके पति निक जोनस ने गिफ्ट की है।

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका कस्टमाइज्ड कार में बैठी हुई नजर आ रही है। ये कस्टमाइज्ड कार प्रियंका को उनके पति निक जोनस ने गिफ्ट की है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में प्रियंका ग्रे आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, बन और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ड्राइवर सीट पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका ये कार इसलिए गिफ्ट की है जिससे वो आसानी से अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' के सेट तक जा सके। एक्ट्रेस हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट दिखाई देगी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Husband Nick Jonasgiftscustomized carPriyanka chopraBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...