तृणमूल कांग्रेस सांसद और मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां की इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि नुसरत जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह 6 महीने की प्रेंग्नेंट हैं। हालांकि अभी इस संबंध में अभिनेत्री या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। वहीं इस मामले में उनके पति निखिल जैन को
09 Jun, 2021 02:19 PMबॉलीवुड तड़का टीम. तृणमूल कांग्रेस सांसद और मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां की इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि नुसरत जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह 6 महीने की प्रेंग्नेंट हैं। हालांकि अभी इस संबंध में अभिनेत्री या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। वहीं इस मामले में उनके पति निखिल जैन को कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि ये बच्चा उनका नहीं है।
पति निखिल का कहना है कि उनकी शादी टूटने की कगार पर है और दोनों 6 महीने से साथ नहीं है, तो बच्चा उनका कैसे हो सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि नुसरत और उनके बीच संपर्क भी नहीं है।
बता दें, नुसरत और निखिल ने साल 2019 में 19 जून को शादी रचाई थी। दोनों ने इस्लाम, हिंदू तथा ईसाई धर्मों की परंपराओं से शादी की थी, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और एक साल बाद ही उनके बीच अनबन शुरू हो गई।