main page

IGT : अर्जुन बिजलानी संग 'छोड़ दो आंचल' गाने पर जमकर नाचीं किरण खेर, एक्ट्रेस की अदाओं ने लूटी महफिल

Updated 17 April, 2022 01:35:20 PM

शो ''इंडियाज़ गॉट टैलेंट'' का बहुत जल्द ग्रैंड फिनाले आने वाला है। ग्रैंड फिनाले में खूब धमाल होने वाला है। इस शो को किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह जज कर रहे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी इसे होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किरण खेर और अर्जुन बिजलानी जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई. शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' का बहुत जल्द ग्रैंड फिनाले आने वाला है। ग्रैंड फिनाले में खूब धमाल होने वाला है। इस शो को किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह जज कर रहे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी इसे होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किरण खेर और अर्जुन बिजलानी जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka
वीडियो में किरण साड़ी लुक में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बन बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने बालों पर गजरा भी लगाया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं अर्जुन ब्लैक पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों 'छोड़ दो आंचल' गाने पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। किरण ने अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें किरण और अर्जुन का ये डांस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। ये ग्रैंड फिनाले एपिसोड 17 अप्रैल को टेलीकास्ट होगा। इस दिन 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' का विनर भी मिल जाएगा। लोग इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

IGTkirron kherdancearjun bijlanisong chhod do aanchalBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...