main page

एक ही महीने में इन सुपरस्टार्स ने रचाई थी शादी, जानकर नहीं होगा यकीन

Updated 18 September, 2018 11:31:51 AM

बाॅलीवुड में कई स्टार्स एेसे हैं जो आज के समय में शादी कर चुके हैं। ये स्टार्स शादी के बाद एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। जिन में से कई सारे सितारें तो बच्चो के माता-पिता भी बन गए हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड में कई स्टार्स एेसे हैं जो आज के समय में शादी कर चुके हैं। ये स्टार्स शादी के बाद एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। जिन में से कई सारे सितारें तो बच्चो के माता-पिता भी बन गए हैं। आज हम आपको बाॅलीवुड के एेसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक ही साल और एक ही महीने में दुल्हे बने।

 

Bollywood Tadka

 

सैफ अली खान

बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने  16 अक्टूबर साल 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से निकाह किया था। उस समय सैफ 21 साल के थे और अमृता 33 साल की। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था।

 

Bollywood Tadka

अमृता और सैफ का रिश्ता 13 साल चला। दोनों 2004 में अलग हो गए। जिसके बाद सैफ ने 16 अक्टूबर साल 2012 को करीना कपूर से विवाह किया था। आज यह भी एक बेटे तैमूर के पेरेंट्स बन गए हैं।

 

Bollywood Tadka

 

सुनील शेट्टी


बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी 90 के दशक की फिल्मो में जोरदार एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते थे। सुनील में भी इसी साल अक्टूबर के महीने में माना से शादी की थी।

Bollywood Tadka

 

बताया जाता है कि शादी से पहले सुनील का माना के साथ 8 साल तक अफेयर चला था। सुनील और माना के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं। अथिया भी बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री ले चुकी हैं वहीं अहान को अक्सर स्पॉट किया जाता है। 

 

Bollywood Tadka

 

शाहरुख खान


बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान को "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है।

 

Bollywood Tadka

 

शाहरुख ने भी  25 अक्टूबर साल 1991 में अपनी कॉलेज दोस्त गौरी से शादी की थी। शाहरुख के तीन बच्चे  सुहाना, आर्यन,इब्राहिम खान हैं। सुहाना और आर्यन को अक्सर स्पाॅट किया जाता है।

 

Bollywood Tadka

: Neha

single monththese superstarscreatedweddingsaif ali khanshahrukh khansunil shetty

loading...