main page

जापान में एक थिएटर ने बंद होने से पहले आखिरी फिल्म के रुप में 3 Idiots को दिखाया

Updated 03 March, 2020 08:49:09 PM

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ''3 इडियट्स'' को एक दशक पहले रिलीज किया गया था और आज भी यह दुनियाभर में एक सदाबहार फिल्म है। इस फिल्म को विदेश में ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में रिलीज किया गया था...

नई दिल्ली। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी '3 इडियट्स' को एक दशक पहले रिलीज किया गया था और आज भी यह दुनियाभर में एक सदाबहार फिल्म है। इस फिल्म को विदेश में ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में रिलीज किया गया था।

 

एक थिएटर हमेशा के लिए बंद
जापान के ओसाका में एक थियेटर को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा था और उन्होंने 3 इडियट्स को अपनी आखिरी फिल्म के रूप में दिखाने का फैसला किया जो फुल हाउस रहा, जिससे साबित होता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली फिल्मों में से एक है जो दुनिया भर में सभी की पसंदीदा है। थिएटर आयोजकों ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा,"The last show of Fuse Line Cinemas]
15:30 times today
"It will be fine"
131 guests! It is housefull!
Thank you! "

https://twitter.com/fuselinecinema7/status/1233643835432923136?s=12  

फिल्म के बेहद सराहना मिली
3 इडियट्स को विदेशों में 415 स्क्रीन्स पर और देशभर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था जो उस समय एक बड़ी घरेलू रिलीज थी। फिल्म को बेहद सरहाया गया था और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपेनिंग करने में सफल रही थी। शब्द कभी भी न्याय नहीं करेंगे कि यह फिल्म मुख्य रूप से अद्भुत अवधारणा के कारण कितनी अद्भुत थी क्योंकि इसमें मजेदार तत्व शामिल किए थे। 

 

फिल्म जापान में हुई थी रिलीज
फिल्म को 2013 में जापान में रिलीज किया गया था और आज भी फिल्म हाउसफुल (Housefull) रही है। फिल्म की अपनी एक जगह है और अभी तक अनबुझी हुई है। 3 इडियट्स को 25 दिसंबर 2009 को रिलीज किया गया था जिसमें आमिर खान (Amir khan) और करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) ने मुख्य भूमिका निभाई थी और शरमन जोशी, आर माधवन व बोमन ईरानी अहम किरदार में नज़र आये थे और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित थी।

: Chandan

Rajkumar Hirani3 IdiotsjapanBollywoodराजकुमार हिरानी3 इडियटजापानबॉलीवुड

loading...