एक्ट्रेस सोहा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सोहा ने बेटी इनाया के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
24 Jul, 2021 10:10 AMमुंबई. एक्ट्रेस सोहा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सोहा ने बेटी इनाया के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
सोहा ने बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें इनाया सोहा का मेकअप करती हुई नजर आ रही है। इनाया सोहा के लिपस्टिक लगा रही है। दोनों बहुत प्यारी लग रही है। वीडियो शेयर करते हुए सोहा ने लिखा- 'क्या आप मेरे नए मेकअप असिस्टेंट से मिले हैं? #workfromhome' फैंस इस क्यूट वीडियो को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें सोहा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है। एक्ट्रेस पति कुणाल खेमू और इनाया के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है। सोहा पति और बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।