main page

'गरीबों के मसीहा' सोनू सूद के घर इनकम टैक्स का छापा, 20 घंटे तक किया सर्वे

Updated 16 September, 2021 08:03:34 AM

कोरोना काल में मजदूरों का मसीहा बन कर उभरे एक्टर सोनू सूद के घर दफ्तर सहित 6 ठिकानों पर बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सर्वे किया।सोनू सूद के घर करीब 20 घंटे इनकम टैक्स का सर्वे चला। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई: कोरोना काल में मजदूरों का मसीहा बन कर उभरे एक्टर सोनू सूद के घर दफ्तर सहित 6 ठिकानों पर बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सर्वे किया।सोनू सूद के घर करीब 20 घंटे इनकम टैक्स का सर्वे चला। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Bollywood Tadka

आईटी अधिकारियों की टीमों ने सुबह से ही अभियान शुरू कर दिया था, हालांकि कार्रवाई के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। यह टैक्स सर्वे सोनू सूद को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से स्कूल स्टूडेंट्स के मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया। 


Bollywood Tadka

गौरतलब है कि कि कोविड महामारी के दौरान सोनू सूद ने लोगों की जमकर मदद की थी।सोनू सूद ने बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने ऐसे मजदूरों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भोजन, वाहन आदि का इंतजाम भी किया था। 

Content Writer: Smita Sharma

income tax teamsonu soodhouses and officeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...