भारतीय कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने बेबी बॉय, लक्ष्य लिंबाचिया की प्यार भरी तस्वीरें शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ मिनट पहले हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे लक्ष्य की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रहे हैं। तस्वीर में लक्ष्य कुर्सी पर बैठकर बालकनी के नज़ारों का आनंद ले रहा था। लुक की बात करें तो वह ब्लू चिकनकारी कुर्ते और व्हाइट पजामे में बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दे रहे है।
15 Aug, 2022 02:31 PMमुंबई: भारतीय कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने बेबी बॉय, लक्ष्य लिंबाचिया की प्यार भरी तस्वीरें शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ मिनट पहले हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे लक्ष्य की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रहे हैं।
तस्वीर में लक्ष्य कुर्सी पर बैठकर बालकनी के नज़ारों का आनंद ले रहा था। लुक की बात करें तो वह ब्लू चिकनकारी कुर्ते और व्हाइट पजामे में बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दे रहे है।
इस तस्वीर के अलावा भारती ने लक्ष्य के इंस्टा पेज पर एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में लक्ष्य बालकनी में कुर्सी पर लेटे हैं। वीडियो की बैकग्राउंड पर 'ऐ वतन.. मेरे वतन..ऐ वतन.. आबाद रहे तू' गाना बज रहा है। इस वीडियो में लक्ष्य खिलखिलाते दिख रहे हैं। वीडियो को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि नन्हें गोला पर भी आजादी का रंग चढ़ गया है।
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। भारती ने शादी के चार साल बाद यानी 2021 में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद 3 अप्रैल को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। भारती ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम लक्ष्य लिंबाचिया हैं। कपल अपने लाडले को प्यार से गोला पुकारता है।