बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ''इंडियाज मोस्ट वांटेड'' के निर्माता फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। बुधवार रात भी फिल्म की एक और स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें आलिया भट्ट, बादशाह, पूजा हेगड़े, विद्या बालन और आथिया शेट्टी समेत कई स्टार्स शामिल हुए।
23 May, 2019 11:17 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के निर्माता फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। बुधवार रात भी फिल्म की एक और स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें आलिया भट्ट, बादशाह, पूजा हेगड़े, विद्या बालन और आथिया शेट्टी समेत कई स्टार्स शामिल हुए। लेकिन इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर आलिया ने सारी लाइम लाइट चुरा ली।
इस दौरान आलिया बेल्ट के साथ रेड और व्हाइट धारीदार ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअर और बालों को खुला छोड़ा था। आलिया अक्सर अपने लुक और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस उनके स्टाइल को काफी पसंद भी करते हैं।
अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में अर्जुन ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम में बेहद कूल और हैंडसम दिख रहे हैं। उन्होंने जमकर पैपराजी को पोज दिए।
वहीं, पूजा स्क्रीनिंग में ब्लू पोल्का डॉट ऑफ शोल्डर जंप सूट में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं।
विद्या यहां पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंची थीं। उन्होंने ऑफ व्हाइट सूट पहना था जिसमें वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
स्क्रीनिंग में सुनील शेट्टी की बेटी आथिया बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ क्रीम ब्लेजर और ट्राउजर वेयर किया था। बॉसी लुक में आथिया काफी स्टनिंग दिख रही हैं।
इनके अलावा बादशाह यहां कैजुअल लुक में काफी कूल नजर आए।
फिल्म की बात करें तो यह फिल्म इंडियन मुजाहिद्दीन के खूंखार आतंकी पर बनी है जिसमें अर्जुन कपूर बेहद खास रोल में होंगे। इसके राज कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन के अलावा अलावा अमृता पुरी, राजेश शर्मा अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही है।