''इंडियन आइडल 12'' कंटेस्टेंट सवाई भट्ट शो से आउट हो गए हैं। सवाई भट्ट का शो से बाहर होना सभी को हैरान करने वाला था। सवाई अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा के फेवरेट कंटेस्टेंट थे। कुछ दिनों पहले नव्या ने सवाई को शुभकामनाएं दी थी। अब सवाई के शो से बाहर होने पर नव्या बहुत दुखी है।
21 Jun, 2021 02:40 PMमुंबई. 'इंडियन आइडल 12' कंटेस्टेंट सवाई भट्ट शो से आउट हो गए हैं। सवाई भट्ट का शो से बाहर होना सभी को हैरान करने वाला था। सवाई अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा के फेवरेट कंटेस्टेंट थे। कुछ दिनों पहले नव्या ने सवाई को शुभकामनाएं दी थी। अब सवाई के शो से बाहर होने पर नव्या बहुत दुखी है।
नव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सवाई की तस्वीर शेयर की है और उसके साथ रोने वाली और हार्ट टूटने वाली इमोजी बनाई है। तस्वीर शेयर करते हुए नव्या ने लिखा- 'गाते रहो चमकते रहो'। नव्या की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
बता दें नव्या ने सवाई के गाने की तारीफ की थी। नव्या ने इंडियन आइडल शो के एक एपिसोड से सवाई भट्ट और उदित नारायण की एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ हैंड ओवेशन वाली इमोजी बनाई थी। सवाई के 'उड़ जा काले कांवा' गाने पर नव्या का दिल आ गया था। सवाई के इस गाने को सभी ने पसंद किया था।