'शो मस्ट गो ऑन' ये बात आपने कई बार सुनी होगी। अपने काम के सामने इंसान को कई बार कड़े निर्णय लेने ही पड़ते हैं ऐसा ही कुछ हुआ 'इंडियन आइडल 13' के कंटेस्टेंट विनीत सिंह के साथ हुआ। विनीत सिंह के साथ ऐसी घटना घटी, जिसने सबकी आंखें नम कर दीं। रविवार के एपिसोड में विनीत सिंह जब स्टेज पर गाने पहुंचे तो सभी इमोशनल नजर आए। विनीत सिंह ने अपना गाना गया और जब गाना खत्म हुआ तो वह जोर-जोर से रोने लगे और शो में मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए।
31 Oct, 2022 11:21 AMमुंबई: 'शो मस्ट गो ऑन' ये बात आपने कई बार सुनी होगी। अपने काम के सामने इंसान को कई बार कड़े निर्णय लेने ही पड़ते हैं ऐसा ही कुछ हुआ 'इंडियन आइडल 13' के कंटेस्टेंट विनीत सिंह के साथ हुआ। विनीत सिंह के साथ ऐसी घटना घटी, जिसने सबकी आंखें नम कर दीं।
रविवार के एपिसोड में विनीत सिंह जब स्टेज पर गाने पहुंचे तो सभी इमोशनल नजर आए। विनीत सिंह ने अपना गाना गया और जब गाना खत्म हुआ तो वह जोर-जोर से रोने लगे और शो में मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए।
दरअसल, विनीत सिंह के पापा का निधन हो गया है लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने काम को ऊपर रखा। अपने गम को दिल में छिपाए विनीत ने सिंगिग रियालिटी शो में दमदार परफॉर्मेंस दीं जो काबिले तारीफे है।
'इंडियन आइडल 13' के कंटेस्टेंट विनीत सिंह ऑडिशन से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इंडियन आइडल से पहले विनीत 2005 में 'SaReGaMaPa' में नजर आए थे। विनीत ने शो का रनरअप बनकर काफी शोहरत पाई।
शो के बाद उनकी लाइफ में शोहरत और दौलत दोनों आई. पर विनीत अपने लक्ष्य से भटक गए और सब खराब कर दिया। जब विनीत को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने इंडियन आइडल में आने का फैसला किया।