main page

मंडप में दूल्हा-दुल्हन नैन-मटक्का,एक्सप्रेशन देख हार बैठेंगे दिल

Updated 14 October, 2022 03:38:07 PM

सोशल मीडिया पर अक्सर दूल्हा-दुल्हन के वीडियोज वायरल होते रहते हैं।  इनमें से कुछ में Brides की एंट्री दिल जीत लेती है तो कइयों के डांस लोगों को उनका दीवाना बना देता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंडप में दूल्हा-दुल्हन नैन-मटक्का चल रहा है।

मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर दूल्हा-दुल्हन के वीडियोज वायरल होते रहते हैं।  इनमें से कुछ में Brides की एंट्री दिल जीत लेती है तो कइयों के डांस लोगों को उनका दीवाना बना देता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंडप में दूल्हा-दुल्हन नैन-मटक्का चल रहा है।

Bollywood Tadka

दोनों की आंखों-आंखों में चल रही ये बातें लोगों को काफी क्यूट लग रही हैं। वीडियो में मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन दिखाई दे रहे हैं, जो कि एक साथ बड़े प्यारे लग रहे हैं। दुल्हन दूल्हे को एक्सप्रेशन देते हुए पूछ रही होती है कि, मैं कैसी लग रही हूं।

Bollywood Tadka

इस पर दूल्हा भी दुल्हन की तरह कमाल के एक्सप्रेशन देते हुए अपनी दुल्हन की तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

Bollywood Tadka

यह वीडियो वाकई कमाल का है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। वीडियो में दूल्हे के एक्सप्रेशन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुल्हन को अपने सामने देखने के बाद उसके दिल को कितना सुकून मिल रहा है।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: Smita Sharma

Indian WeddingBridegroomViral VideoBollywood Offbeat

loading...