बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ''इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड'' का पहला गाना ''अकेला'' रिलीज हो गया है। इस गाने को बेहतरीन सुरों से सजाया है संगीतकार अमित त्रिवेदी ने, जबकि इसे आवाज दी है गायक अभिजीत श्रीवास्तव ने। वहीं, गाने के बोल पिरोए हैं मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने। फिल्म का गाना एक सिपाही की जज्बे और जज्बात की कहानी बयां कर रहा है। गाने को अर्जुन कपूर के ऊपर ही फिल्माया गया है।
08 May, 2019 11:46 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का पहला गाना 'अकेला' रिलीज हो गया है। इस गाने को बेहतरीन सुरों से सजाया है संगीतकार अमित त्रिवेदी ने, जबकि इसे आवाज दी है गायक अभिजीत श्रीवास्तव ने। वहीं, गाने के बोल पिरोए हैं मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने। फिल्म का गाना एक सिपाही की जज्बे और जज्बात की कहानी बयां कर रहा है। गाने को अर्जुन कपूर के ऊपर ही फिल्माया गया है।
बता दें कि फिल्म में अर्जुन कपूर एक इंटेलिजेंस अधिकारी के रोल में है और एक बेहद खतरनाक मिशन पर है। फिल्म की कहानी एक खूंखार आतंकवादी को पकड़ने के बेहद मुश्किल मिशन की है।
इस फिल्म में अर्जुन बिना किसी हथियार के महज 4 साथियों की मदद से खूंखार आंतकवादी को पकड़ने के लिए निकल पड़े हैं। इस फिल्म के निर्देशक हैं राजकुमार गुप्ता, जो बीते साल अजय देवगन-इलियाना डीक्रूज के साथ शानदार फिल्म 'रेड' दे चुके हैं। ये फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होने वाली है।