एक्टर अभिषेक बच्चन और रिमी सेन स्टारर फिल्म ''धूम'' का गाना शिकदुम एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसकी वजह कुछ और नहीं, बल्कि वो वीडियो है, जिसमें फैंस शिकदुम गाने पर अभिषेक और रिमी को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
18 Nov, 2020 05:04 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अभिषेक बच्चन और रिमी सेन स्टारर फिल्म 'धूम' का गाना शिकदुम एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसकी वजह कुछ और नहीं, बल्कि वो वीडियो है, जिसमें फैंस शिकदुम गाने पर अभिषेक और रिमी को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये वीडियो इंडोनेशिया के फैंस का है। इस वीडियो कपल सेम-टू-सेम अभिषेक बच्चन और रिमी के स्टेप्स की कॉपी करते नजर आ रहे हैं। दोनों फैंस ने अपने ड्रेसिंग भी स्टार्स के जैसी ही रखी है। सोशल मीडिया पर फैंस इस रिक्रिएट गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें, अभिषेक बच्चन और रिमी सेन स्टारर फिल्म 'धूम' 16 साल पहले 27 अगस्त 2004 में रिलीज़ हुई थी। अभिषेक बच्चन, रिमी सेन के अलावा इस फिल्म में उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम भी नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।