main page

भोजपुरी फिल्म अवार्ड में रवि किशन, निरहुआ और अंजना की धूम

Updated 22 July, 2018 07:00:32 PM

मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन हुआ, जहां भोजपुरी सितारों ने बढ़-चढ़कर...

मुंबईः मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन हुआ, जहां भोजपुरी सितारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेरेमनी में रवि किशन को नजीर हुसैन सम्मान से नवाजा गया, तो निरहुआ बने बेस्ट एक्टर। भोजपुरी एक्ट्रैस अंजना सिंह बेस्ट एक्ट्रैस चुनी गईं।

बता दें बेस्ट एक्टर का अवार्ड जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के लिए बेस्ट एक्टर और अंजना सिंह को उनकी फिल्म जिगर के लिए बेस्ट एक्ट्रैस के अवार्ड से नवाजा गया। यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रैस का क्रिटिक्स अवार्ड मिला। पावर स्टार पवन सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्टर और बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला। खलनायक संजय पांडे को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल तो मनोज सिंह टाइगर को बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल का अवार्ड मिला। 


 

:

international bhojpuri film awards 2018ravi kishan nirahuaamrapali dubey

loading...