main page

पटना पहुंचे IPS विनय तिवारी का आरोप 'सुशांत केस की जांच में रोड़ा बन रही मुंबई पुलिस'

Updated 08 August, 2020 05:01:29 PM

सुशांत सिंह मामले में जांच के लिए मुंबई आए बिहार के आईएसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया था। 5 दिन के क्वारंटाइन के बाद बीएमसी ने उन्हें शुक्रवार यानी कल मुक्त किया था।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह मामले में जांच के लिए मुंबई आए बिहार के आईएसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया था। 5 दिन के क्वारंटाइन के बाद बीएमसी ने उन्हें शुक्रवार यानी कल मुक्त किया था। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस को लेकर की बड़ी बातें कही हैं।

Bollywood Tadka
विनय तिवारी ने बताया कि बीएमसी की हरकतों से उनकी जांच काफी प्रभावित हुई हैं। अगर उन्हें चार-पांच दिनों के लिए क्वारंटाइन नहीं किया जाता तो वो कई बातों का खुलासा करते, लोगों से पूछताछ करते और सबूत जुटाए जाते। यूं मुंबई पुलिस और बीएमसी का बिहार पुलिस के बीच दखल देना सही नहीं है। मुंबई पुलिस रोड़ा बनने का काम कर रही है, जैसा कि सबने देखा है।

Bollywood Tadka


आईपीएस विनय ने आगे कहा कि अब जब सीबीआई जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी तो उनसे बचने के लिए वो कुछ छिपा रही है। हम चाहते तो हमारी टीम भी सभी पर्दे उठा सकती थी, लेकिन बिहार पुलिस को जांच से रोकने के लिए मुंबई पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। मुंबई पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए। 

Bollywood Tadka


बता दें क्वांरटाइन से रिहा होने के बाद विनय तिवारी कल ही यानि शुक्रवार रात पटना पहुंच गए थे। 

  
  
  
  
 

Edited By: suman prajapati

IPSVinay TiwariaccusedMumbai Policesushant singhcaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment-

loading...