एक्टर इकबाल खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर दूसरी बार पिता बन गए हैं। इकबाल की पत्नी स्नेहा छाबड़ा ने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर की नन्ही शहजादी का जन्म 11 फरवरी को हुआ है। इससे पहले कपल की 10 साल की बेटी है, जिसका नाम अमारा है। हाल ही में एक्टर ने इस बारे में बात की है।
13 Feb, 2022 03:03 PMमुंबई. एक्टर इकबाल खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर दूसरी बार पिता बन गए हैं। इकबाल की पत्नी स्नेहा छाबड़ा ने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर की नन्ही शहजादी का जन्म 11 फरवरी को हुआ है। इससे पहले कपल की 10 साल की बेटी है, जिसका नाम अमारा है। हाल ही में एक्टर ने इस बारे में बात की है।
इकबाल ने कहा- 'स्नेहा ने बच्ची का नाम 'इफ्जा' रखा है, जिसका मतलब गार्जियन एंजल है। हम धन्य हैं। मेरी बड़ी बेटी अमारा हमेशा से एक बहन चाहती थी और वह बहुत खुश है। स्नेहा और इफ्जा दोनों ठीक हैं।'
इकलाब का जन्मदिन 10 फरवरी को होता है और 11 फरवरी को उनकी बेटी का इस दुनिया में आना उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस पर इकबाल ने कहा- 'मेरी बेटी ने एक दिन बाद पैदा होने का सोचा, जिससे हम अगले साल बैक-टू-बैक दो सेलिब्रेशन कर सकें। मैं वो पिता बनने के लिए तैयार हूं, जो बच्चों की लंगोट बांधते हैं। बीच रात में उठने पर उनको लोरी गाकर सुलाते हैं। अम्मारा के जन्म के समय भी मैं यही सब करता था। उसके आने के बाद मैं काफी बदल गया था। मैं पहली बार पिता बना था। और अब इफ्जा के बाद भी मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझ रहा हूं।'
इकबाल ने आगे कहा- 'मैं अपने बच्चों को पूरा प्यार देना चाहता हूं और उन्हें सही चीजें करना सिखाना चाहता हूं। उन्हें अच्छा इंसान बनाना चाहता हूं। मैं और स्नेहा बहुत खुश हैं और अम्मारा और इफ्जा के साथ आगे की लाइफ जीने के लिए भी तैयार हैं।' इकबाल ने साल 2007 में अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा छाबड़ा के साथ शादी की थी। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। कपल एक-साथ काफी खुश है।