बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इलाज के बाद मुंबई लौट आए हैं। 52 साल के इरफान ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जिसके बाद वह इलाज करवाने लंदन चले गए थे।
15 Mar, 2019 05:48 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इलाज के बाद मुंबई लौट आए हैं। 52 साल के इरफान ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जिसके बाद वह इलाज करवाने लंदन चले गए थे।
बीते दिनों वह एयरपोर्ट पर चेहरा छिपाए हुए नजर आए थे। हाल ही में अब एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें इरफान का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।
दरअसल, इरफान आज मुंबई में एक प्रोडक्शन हाउस के दफ्तर पर लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वह बेहद खास अंदाज में नजर आए। वह यहां अपनी अगली फिल्म ‘हिंदी मीडियम 2’ की टीम से मिलने पहुंचे थे। इस फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे नजर आएंगी। इरफान खान बहुत जल्द अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
बता दें कि इरफान खान ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’, ‘मकबूल’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। फैंस एक बार फिर इरफान को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।